नयी दिल्ली, 01 अगस्त, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवसेना नेता संजय राउत से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 16 घंटे की पूछताछ के बाद की गई गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अहंकार और तानाशाही सत्य को दबा नहीं सकती है। श्री गांधी ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के साथ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और उसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को खमोश रहने का संदेश देना चाहती है लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि अहंकार और तानाशाही की जीत नहीं हो सकती है और सच का मुंह बंद करने की हर कोशिश विफल साबित होगी। उन्होंने ट्वीट किया, “राजा’ का संदेश साफ़ है - जो मेरे खिलाफ़ बोलेगा, वो तकलीफें झेलेगा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विरोधियों का हौसला तोड़ने और सच का मुंह बंद करने की पुरज़ोर कोशिश जारी है। लेकिन तानाशाह सुन ले, अंत में ‘सत्य’ जीतेगा, और अहंकार हारेगा।”
मंगलवार, 2 अगस्त 2022
संजय राउत की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें