सिंधु, श्रीकांत संग त्रिशा-गायत्री की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022

सिंधु, श्रीकांत संग त्रिशा-गायत्री की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में

sindhu-srikanth-in-quarterfinals
बर्मिंघम, 05 अगस्त, भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को महिला एवं पुरुष एकल के क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी, जबकि त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीनाथ की जोड़ी महिला युगल क्वार्टरफाइनल में कदम रखा। गोल्डकोस्ट 2018 खेलों की रजत पदक विजेता सिंधु ने शीर्ष-16 मैच में युगांडा की हसीना कोबुगाबे को 21-10, 21-9 के सीधे गेमों में मात दी। दूसरी ओर, थॉमस कप विजेता टीम का हिस्सा रहे श्रीकांत ने प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में श्रीलंका के दुमिंदु आबेविक्रम को 21-9, 21-12 से हराया। इससे पहले, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने मौरिशियस की जेमिमाह लियुंग फोर सांग और गणेशा मुंगराह को मात देकर शीर्ष-8 में कदम रखा था। त्रिशा-गायत्री की जोड़ी ने जेमिमाह-गणेशा को आसानी के साथ 21-2, 21-4 से हराया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: