सोनिया गांधी की माता पाओला का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 अगस्त 2022

सोनिया गांधी की माता पाओला का निधन

sonia-s-mother-paola-passes-away
नयी दिल्ली, 31 अगस्त, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की माता पाओला माइनो का निधन हो गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने ट्वीट कर श्रीमती गांधी के माता जी के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती पाओला माइनो का इटली में शनिवार 27 अगस्त को निधन हो गया था। श्री रमेश ने ट्वीट किया “श्रीमती सोनिया गांधी की माता पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल किया गया।” छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती पाओला के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि श्रीमती गांधी की माता के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर समस्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

कोई टिप्पणी नहीं: