पाकिस्तान ने लिया बदला, भारत को छह विकेट से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 सितंबर 2022

पाकिस्तान ने लिया बदला, भारत को छह विकेट से हराया

pakistan-took-revenge-beat-india-by-six-wickets
दुबई, 04 सितंबर, पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (71) के अर्द्धशतक और मोहम्मद नवाज (42) की विस्फोटक पारी के बाद आसिफ अली (16) के बहुमूल्य योगदान की बदौलत भारत को एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में रविवार को छह विकेट से मात दी। भारत ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 182 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने एक गेंद रहते हुए हासिल करके भारत से ग्रुप स्टेज की हार का बदला लिया। पाकिस्तान को इस रोमांचक मैच के आखिरी दो ओवर में 26 रन की आवश्यकता थी। आसिफ अली ने टीम की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार को एक चौका और एक छक्का लगाया जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने उस ओवर में 19 रन जोड़े। बाबर आज़म की टीम ने आखिरी ओवर में कुछ हिचकियों के बाद 182 रन के लक्ष्य को हासिल किया।

कोई टिप्पणी नहीं: