जमशेदपुर। शहर में राम नवमी और दुर्गा पूजा की काफी महत्ता है। दोनों त्योहार काफी उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से इन त्योहारों को संपन्न करवाने में प्रशासन की बड़ी भूमिका होती है और इनकी तैयारी व विधि व्यवस्था का अनुपालन करवाने के सिलसिले में पूजा कमिटियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के दौरान कई बार या तो प्रशासन अपनी बात मनवाने में अड़ जाता है या फिर पूजा कमिटियों की मांगों के बीच कुछ " मनमुटाव " की स्थिति बन जाती है लेकिन 13 सितम्बर को उपायुकत के साथ पूजा समिति की हुई बैठक के काशीडीह दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक और भाजपा नेता अभय सिंह ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम की वर्तमान उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव का नजरिया काफी सकारात्मक है। उन्होंने बड़ी उत्साह से दुर्गा पूजा की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ और भी बेहतर करने का सुझाव भी माँगा। कहीं किसी बात पर भी उपायुक्त ने असहमति नहीं जताई। अभय सिंह ने दुर्गा पूजा ,विसर्जन और दशहरा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर व जन सहज करने का आग्रह उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव से किया।
बुधवार, 14 सितंबर 2022
जमशेदपुर :दुर्गा पूजा की तैयारियों पर उपायुक्त का रुख सकारात्मक : अभय सिंह
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें