बिहार : बढते अपराध पर अंकुश लगाये मुख्यमंत्री - मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

बिहार : बढते अपराध पर अंकुश लगाये मुख्यमंत्री - मोर्चा

upendra-chauhan
पटना 15 सितम्बर, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने बिहार मे बढते अपराध पर चिन्ता व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि वे प्रदेश मे बढ रहे अपराधिक घटनाओ पर शीघ्र अंकुश लगाये। उक्त बाते मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो,राष्ट्रीय महासचिव बीनू सिंह एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जबसे प्रदेश मे महागठबंधन की सरकार बनी है तब से एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं मे वृद्धि होने लगी है।  बेगूसराय मे जिस तरह से सरे आम अपराधिक घटनाओ को अंजाम दिया गया इससे प्रतित होता है कि अपराधियो का मनोबल कितना बढा हुआ है। सरकार अभिलंब बढ रहे अपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाये एव प्रशासनिक अधिकारी एव पुलिस प्रशासन पर नकेल कसे।

कोई टिप्पणी नहीं: