बिहार : बिहार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है जन सुराज पदयात्रा : पीके - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 8 अक्तूबर 2022

बिहार : बिहार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है जन सुराज पदयात्रा : पीके

Prashant-kishore
बकलोही चौक, मैनाटांड़ | पश्चिम चंपारण, प्रशांत किशोर ने स्थानीय मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि जन सुराज की जो पूरी सोच है वो महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है और अगर गांधी जी के विचारों से प्रेरित होकर आप कुछ करना चाहते हैं तो उसके लिए देश और बिहार में चंपारण से बेहतर भूमि कहां हो सकती है। जनता साथ खड़ी हैं, जनता को तय करना है, सब मिलकर तय करेंगे की पार्टी बनानी है की नहीं। फिलहाल ये पदयात्रा जनता के जन जागरण का अभियान है कि उनको अपने और अपने बच्चों के बेहतर जीवन के लिए किस तरह से वोट देना चाहिए? किस तरह से बेहतर प्रतिनिधियों को चुनना चाहिए और किन समस्याओं से वे जूझ रहें है। पदयात्रा का उद्देश्य है कि उनकी समस्याओं को हम समझे और उसे एलसुधारने के लिए बेहतर प्रयास कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं: