मधुबनी : मतदाता सूची जानकारी के लिए हुई प्रकाशित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2022

मधुबनी : मतदाता सूची जानकारी के लिए हुई प्रकाशित

madhubani-nagar-nigam
मधुबनी,  राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम मधुबनी के वार्ड संख्या-01 से 45 की प्रारूप मतदाता सूची को सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है। इस सूची को जन-जन  तक पहुँचाने के लिए नगर निगम मधुबनी के विभिन्न स्थलो पर सूचना चिपकाकर मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की जानकारी दी जा रही है। ज्ञातव्य हो कि प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के बारे में कोई भी व्यक्ति अपने दावे अथवा आपत्तियॉ संबंधी वार्ड के रिवाईजिंग अथॉरिटी या निबंधन पदाधिकारी के समक्ष प्रपत्र-2, प्रपत्र-2ए अथवा प्रपत्र-3 में दिनांक-14.10.2022 तक रिवाईजिंग अथॉरिटी के समक्ष उपस्थापित करते हुए अथवा डाक द्वारा दे सकते है। रिवाईजिंग अथॉरिटी, जिनके समक्ष दावे एवं आपत्तियाँ दायर की जा सकती है। इसकी सूची इस प्रकार है। श्री रामप्रवेश प्रसाद, अंचल अधिकारी, रहिका वार्ड सं॰-01 से 05, श्री पंकज कुमार, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, राजनगर, वार्ड सं॰-06 से 10,श्री प्रभाष पाठक, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, रहिका, वार्ड सं॰-11 से 15, श्री राजाराम सिंह,प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, राजनगर, वार्ड सं॰- 16 से 20, सुश्री दीपिका झा, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, रहिका, वार्ड सं॰, 21 से 25, श्री रंधीर कुमार रमन, राजस्व अधिकारी, रहिका, वार्ड सं॰-26 से 30,श्री निरंजन कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रहिका वार्ड सं॰-31 से 35, श्रीमती निवेदिता कुमारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, राजनगर,वार्ड सं॰-36 से 40,श्री नीरज कुमार, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी, रहिका, वार्ड सं॰-41 से 45 तक। सभी वार्डो के रवाईजिंग अथॉरिटी से मिलने का स्थान अनुमण्डल निर्वाचन शाखा, सदर मधुबनी तथा समय-पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक निर्धारित है।

कोई टिप्पणी नहीं: