मधुबनी : भारतीय जनता पार्टी ने की सांगठनिक बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 5 नवंबर 2022

मधुबनी : भारतीय जनता पार्टी ने की सांगठनिक बैठक

Madhubani-bjp-meeting
मधुबनी, आज दिनांक 5 नवंबर 2022 को शहर के एक होटल के सभागार में भारतीय जनता पार्टी  मधुबनी जिलाध्यक्ष शंकर झा के  अध्यक्षता में मधुबनी लोकसभा के ऊर्जावान सांसद डॉ अशोक कुमार यादव के उपस्थिति में मधुबनी लोक सभा के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं मंडल अध्यक्षों मंडल प्रभारियों के साथ सांगठनिक   बैठक की गई। बैठक का मूल विषय शक्ति केंद्र स्तर पर शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी मनोनयन एवं पन्ना प्रमुख मनोनयन पर विचार सह समीक्षा था। बैठक में शामिल मधुबनी के सांसद डॉ अशोक यादव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं प्रभारियों से आग्रह किया कि मजबूती से संगठन के कार्य को करें आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी वाली सरकार बनानी है 


Madhubani-bjp-meeting
बैठक में उपस्थित विधान परिषद पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कमर कसकर तैयार रहने को आग्रह किया वही जिला अध्यक्ष श्री झा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों प्रभारियों से आग्रह किया की   बूथ स्तर पर जाकर सभी बूथों पर बैठकर वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर पन्ना प्रमुख का मनन करें शक्तिकेंद्र प्रभारी सह प्रभरियों का मनोनयन करें। बैठक में जिला महामंत्री ज्योति नारायण मंडल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ,सुनील मिश्रा,  प्रमोद सिंह, वरुण सिंह ,जिला मंत्री राधा देवी ,  शिवकुमार साह , वागीश  कान्त झा  भाजपा नेता रणधीर ठाकुर, पंचायती राज जिला संयोजक प्रसाद ठाकुर मीडिया प्रभारी मनोज कुमार , पूर्णकालिक अविनाश कुमार झा, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक विष्णु रराउत  सोशल मीडिया एवं आईटी सेल जिला संयोजक राजीव कुमार झा,  जिला  सह संयोजक आदित्य कुमार , पवन कुमार झा ,अनिल कुमार सिंह, योगेश चंद्र झा, संतोष भगत ,अभिजीत पासवान ,राजाराम झा, योगेश चंद्र  झा अजय भगत ,कामाख्या नारायण ठाकुर ,सुधीर ठाकुर, विरेंद्र कुमार, के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए

कोई टिप्पणी नहीं: