बिहार : गोपालगंज व मोकामा उपचुनाव पूर्ण बहुमत से जीतेगी भाजपा - मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

बिहार : गोपालगंज व मोकामा उपचुनाव पूर्ण बहुमत से जीतेगी भाजपा - मोर्चा

Bjp-will-win-bihar-bypoll
पटना 1 नवंबर, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने कहा है कि गोपालगंज व मोकामा विधानसभा उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी की जीत लगभग तय है। मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो के नेतृत्व मे मोर्चा के नेताओं द्वारा मोकामा विधानसभा उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे लगाता सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया गया है। जनसम्पर्क अभियान के दौरान श्री महतो ने बताया कि मोकामा टाल क्षेत्र के ग्रामिण इलाको मे जहा अति पिछड़ी जातियों की खासी बड़ी आबादी है वहा भी लोग केन्द्र की नमो सरकार के नीतियों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथो को मजबूत करने का संकल्प ले चुके है। नीतीश सरकार की अवसरवादी नीतियों एव व्याप्त बेरोजगारी से ग्रामीण युवाओं मे खासा नाराजगी है। मोकामा की जनता इस बार भाजापा प्रत्याशी के पक्ष मे पुरी तरह से गोलबंद है। मोर्चा के प्रवक्ता श्री पटेल ने आगे बताया कि गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव मे भी भाजपा प्रत्याशी को मिल रही व्यापक जन समर्थन से यह प्रतित हो रहा है कि दोनो विधानसभा की सीट भाजपा ही जितेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: