मधुबनी : टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट वाट्सन उच्च विद्यालय के मैदान में 23 जनवरी से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

मधुबनी : टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट वाट्सन उच्च विद्यालय के मैदान में 23 जनवरी से

T-20-cricket-madhubani
मधुबनी, स्थानीय वाट्सन उच्च गविद्यालय के मैदान में 23 जनवरी 2023 से   डिस्ट्रिक्ट लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगी। इसकी जानकारी देते हुए टूर्नामेंट के सचिव बिनोद दत्ता ने बताया कि मधुबनी जिला के मधुबनी टाऊन टाइगर्स, मधुबनी सदर लायन्स, बेनीपट्टी बुल्स, जयनगर उल्फ, झंझारपुर जगुआर और फुलपरास पैंथर्स के बीच मैच होगा।  टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष कुमार रवि , उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्र, सचिव बिनोद दत्ता, संयुक्त सचिव रवि कर्ण , कोषाध्यक्ष अनिल कुमार , सलाहकार राहुल मेहता, जितेन्द्र किशोर, अभिषेक कुमार, जितेन्द्र कुमार जित्तू, प्रिय रंजन पांडेय,शुभम श्रीवास्तव,  गौरव कुमार पम्मी, मुहम्मद कादिर, सुमित मिश्र बनाये गए हैं। सचिब बिनोद दत्ता ने बताया कि टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ी रंगीन पोशाक में खेलेंगें। मैच टी 20 फॉर्मेट में उजला गेंद से खेला जायेगा। टूर्नामेंट के लिए वाट्सन उच्च विद्यालय के मैदान को समतलीकरण और पिच का निर्माण किया जा रहा है। फाईनल 2 फरवरी को खेला जायेगा। टूर्नामेंट को लेकर मधुबनी शहर सहित समस्त जिले के खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: