पटना: वर्ष 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण मंगलवार 8 नवंबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लग रहा है। 25 अक्टूबर को इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था जिसके महज 15 दिनों के बाद 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस घटना को ज्योतिषाचार्य काफी बुरा मान रहे हैं क्योंकि महाभारत काल में भी युद्ध से पहले 15 दिनों के अंदर दो ग्रहण लगे थे। तब युद्ध में लाखों लोगों की जान चली गई थी। भारत में यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिषाचार्य जुगल किशोर ने बताया कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और यह शाम को 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण कई देशों में दिखाई देगा जिनमें उत्तर पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में यह दिखाई देगा। भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण बिहार की राजधानी पटना समेत कई शहरों में दृष्टिगोचर होगा। भारत में पूरा चंद्र ग्रहण केवल पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा। जिसमें कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी शामिल है। यहां पर साल का अंतिम चंद्रग्रहण दिखाई देगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। चंद्रग्रहण का असर कई राशियों पर भी दिखाई देगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण के समय खाने और पीने तथा पूजा पाठ से बचने की बात कही गई है।
शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

8 को लग रहा है वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण
Tags
# देश
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें