बिहार : 5 किलो अनाज देकर देश की तिजोरी की चाबी छीन ली : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 29 नवंबर 2022

बिहार : 5 किलो अनाज देकर देश की तिजोरी की चाबी छीन ली : प्रशांत किशोर

Jan-suraj-yatra
विशम्भरपुर, पूर्वी चंपारण। पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा प्रखंड के विशम्भरपुर गांव में प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "आपको 5 किलो राशन का प्रलोभन देकर पूरे देश की  तिजोरी की चाबी अपने कब्जे में कर ली। आश्चर्य की बात यह है कि 5 किलो अनाज के बदले में आप अपना भविष्य बेच रहे हैं। उसके बदले में आपने शिक्षा, स्वास्थ्य ,विकास सबको दांव पर लगा दिया।" आगे उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब जनता को मिलकर अपनी सरकार बनानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: