कैप्टन अमरिंदर और सु​नील जाखड़ को भाजपा कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

कैप्टन अमरिंदर और सु​नील जाखड़ को भाजपा कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी

captan-amrinder-sunil-jakhad-bjp
नयी दिल्ली : पंजाब के पूर्व सीएम और कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जयवीर शेरगिल और सुनील जाखड़ को भाजपा ने पार्टी में अहम जिम्मदारी सौंपी है। जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व नेता जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने का एलान किया है। भारतीय जनता पार्टी में इस नियुक्ति के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए पार्टी का आभार जताया। कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ का पंजाब की राजनीति में खासा प्रभाव है और ये दोनों ही नेता कांग्रेस में लंबे समय तक रहे हैं। इनके अलावा यूपी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। मदन कौशिक, विष्णुदेव साय, एस. राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: