बिहार : 90 के दशक के खोई जनाधार को वापस लाएगी कांग्रेस : अखिलेश प्रसाद सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 दिसंबर 2022

बिहार : 90 के दशक के खोई जनाधार को वापस लाएगी कांग्रेस : अखिलेश प्रसाद सिंह

  • बड़ी रैली के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में बांका से 5 जनवरी को बिहार कांग्रेस शुरू करेगी भारत जोड़ो यात्रा: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

  • भारत जोड़ो यात्रा को बल देने के लिए बूथ से प्रदेश तक दो महीने तक चलेगी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

  • 90 के दशक के खोई जनाधार को वापस लाएगी कांग्रेस: प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

  • गुटबाजी रहित कांग्रेस की स्थापना कर 90 के दशक की मजबूती के साथ लौटेगी कांग्रेस: प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

Congress-restore-vote-in-bihar
पटना, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी  के निर्देश पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत को लेकर अहम बैठक का आयोजन किया। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि बिहार के कांग्रेसजन राजनीतिक तौर पर सबसे सशक्त लोग हैं। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को आगामी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बिहार के घर घर तक पहुँचाएगी और यह अभियान हमारी ताकत का प्रतीक बनेगी। उन्होंने राहुल गांधी के ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के पीछे की तार्किक सोच को बैठक में मौजूद कांग्रेस के नेताओं को बताते हुए कहा कि सभी नेता एकजुट होकर इस अभियान की सफलता के लिए प्रयास करें जिससे बिहार के अन्य दलों को भी संदेश दिया जा सकें कि हमारा दल पूरी मजबूती के साथ राज्य में जनता के बीच मौजूद है। साथ ही उन्होंने अनुशासन और प्रोटोकॉल की हिदायत देते हुए दल के सभी नेताओं को बांका से इस अभियान को 5 जनवरी से शुरुआत और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने मजबूती से अपनी उपस्थिति दिखाने को दम भरने को कहा। 
इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम हमारे राष्ट्रीय नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को बिहार के आमजन तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत प्रदेश में होगी। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में बांका जिले से 5 जनवरी 2023 को यह अभियान प्रारंभ होगी। साथ ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को राज्य से बूथ स्तर तक संचालित की जाएगी जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्तागण पंचायतों से लेकर प्रखंड और बूथ से लेकर जिला एवं राज्यस्तर पर पदयात्रा करेंगे। इस अभियान के बाबत विस्तार से जानकारी देने के लिए उन्होंने बैठक में विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र को आमंत्रित किया जिसमें उन्होंने बताया कि यह यात्रा 2 महीने तक संचालित होगी जिसमें डोर टू डोर कैम्पेन और प्रत्येक घरों पर भारत जोड़ो यात्रा के स्टिकर और कांग्रेस के संदेश प्रसारित किए जाएंगे। साथ ही एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के द्वारा गांवों और शहरों में मोटरसाइकिल जुलूस निकालेंगे। प्रत्येक घरों में कांग्रेस का झंडा लगाने के साथ और उन क्षेत्रों में कांग्रेस के ऐतिहासिक भावनात्मक वीडियो संदेश को लोगों को लोगों के बीच प्रचारित करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज शीट बाटेंगे और राहुल गांधी के संदेशों को पत्र के रूप में बाटेंगे।


बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह काफी  क्षमतावान हैं और वें अभियान को बेहतर तरीके से संचालित करने में सक्षम हैं। यह अभियान देश में नजीर के तौर पर साबित हो इसका ख्याल हम एक एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रखना होगा। मंच संचालन अंबुज किशोर झा ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी ने किया। इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह,विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा,प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, बिहार सरकार के मंत्री अफाक आलम, मुरारी गौतम, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधायक विजय शंकर दूबे, प्रेमचन्द्र मिश्रा, शकील अहमद खान, राजेश कुमार, डा0 समीर कुमार सिंह, मुन्ना तिवारी, इजहारूल हुसैन, प्रतिमा कुमारी दास, विजेन्द्र चैधरी, अजय कुमार सिंह, छत्रपति यादव, आनन्द शंकर, राजीव कुमार,विश्वनाथ राम, पूर्व मंत्री वीणा शाही, नरेन्द्र कुमार, राजेश राठौड़, पूर्व विधायक डा0 हरखू झा, बंटी चैधरी, लाल बाबू लाल, राज कुमार राजन, जमाल अहमद भल्लू, अम्बुज किशोर झा, अजय कुमार चैधरी,  ब्रजेश पाण्डेय, आसिफ गफूर, डा0 अजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अर्जुन मंडल, गजानन्द शाही, रविन्द्र नाथ मिश्रा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, इरशाद हुसैन, प्रवीण सिंह कुशवाहा, कुमार आशीष, शरवतजहां फातिमा, चन्द्र प्रकाश सिंह, नागेन्द्र प्रसाद विकल, प्रो0 रामायण प्रसाद यादव, अमरेन्द्र सिंह, आनन्द माधव, कपिलदेव प्रसाद यादव, चन्द्रिका प्रसाद यादव, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी,  राजेश कुमार सिन्हा, आलोक हर्ष, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, डा0 स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, सौरभ सिन्हा, राज किशोर सिंह, अरविन्द लाल रजक, धनंजय शर्मा, ललन यादव ,रीता सिंह, उदय शंकर पटेल, डा0 आशुतोष शर्मा, शशि रंजन, अनुराग चंदन, गुंजन पटेल, मृणाल अनामय, गुरूदयाल सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, सुनिल कुमार सिंह, मो0 शोएब, अखिलेश्वर सिंह, दुर्गा प्रसाद, सत्येन्द्र बहादुर, हसनैन कैशर, संजय कुमार श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, रेखा देवी, सुधीर शर्मा, संतोष कुमार श्रीवास्तव,प्रदुम्न यादव, मो0 शहनवाज, रमाशंकर कुमार, निधि पाण्डेय,  सहित विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: