मधुबन, पूर्वी चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के 84वां दिन की शुरुआत मकसुदपुर कररिया पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ लालगढ़ हाई स्कूल से निकले। आज जन सुराज पदयात्रा पूर्वी चंपारण के कौड़िया, कृष्णा नगर, बाजितपुर, मधुबन उत्तरी, मधुबन दक्षिणी होते हुए तालिमपुर पंचायत के भगवान सिंह कॉलेज में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। प्रशांत अबतक पदयात्रा के माध्यम से लगभग 1000 किमी पैदल चल चुके हैं। इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और पूर्वी चंपारण में अबतक 330 किमी और शिवहर में 120 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। शिवहर में आज पदयात्रा का नौंवा दिन है। आज पदयात्रा फिर से पूर्वी चंपारण जिले में प्रवेश कर जाएगी और अगले कई दिनों तक जिले में रहेगी। दिन भर के पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 4 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 5 पंचायत, 15 गांव से गुजरते हुए 19 किमी की पदयात्रा तय करेंगे। इसके साथ ही प्रशांत किशोर स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगे।
शनिवार, 24 दिसंबर 2022
बिहार : आज पूर्वी चंपारण के मधुबन पहुंचेंगे प्रशांत किशोर
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें