बिहार : प्रशांत किशोर का ललन सिंह पर बड़ा हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

बिहार : प्रशांत किशोर का ललन सिंह पर बड़ा हमला

  • ललन सिंह को कितने लोग जानते हैं, संसद में खड़े होकर मोदीजी को महामानव बता रहे थे, हमको क्या सर्टिफिकेट देंगे : प्रशांत किशोर

Prashant-kishore-attack-lalan-singh
ढाका, पूर्वी चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा बीजेपी की बी टीम बताए जाने के सवाल पर पलटवार किया। ललन सिंह पर आक्रामक लहजे में पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "आज जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हमारे ऊपर भाजपा के लिए जमीन तैयार करने का आरोप लगा रहें हैं। जबकि खुद तीन महीने पहले भाजपा के साथ एनडीए में सरकार चला रहे थे। इसके साथ ही संसद में खड़े होकर मोदी जी को देश का महामानव बता रहे थे। ललन सिंह की क्या भूमिका है? कितने वोट हैं उनके यहां पर? समाज में कितने आदमी उनको जानते हैं?खुद नीतीश कुमार करीब 14 साल तक भाजपा के साथ रहे। बीते 70 दिन से हम चंपारण में घूम रहे हैं। दोनों सांसद यहां भाजपा के हैं, तो नुकसान यहां भाजपा का हो रहा है ना, महागठबंधन का नुकसान तो हो नहीं रहा है।"

कोई टिप्पणी नहीं: