पटना/कैमूर : बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार के लोगों को जंगलराज 2 का एहसास कराने पर तुले हुए हैं। राजद के साथ सरकार बनाने के कारण उनका शासन बढ़ते क्राइम ग्राफ के सिलसिले में नपुंसकता का शिकार हो गया है। मंत्री चौबे ने कहा कि प्रदेश में रोजाना आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। लोग त्रस्त हो रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री कैमूर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से जंगल राज लौट आया है। प्रदेश की सरकार नपुंसक हो गई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं जबकि सीएम नीतीश अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने का विश्वास देकर सत्ता पर काबिज हुए थे। लेकिन अब वो राज्य की जनता को फिर से जंगल राज की आग में झोंकना चाह रहे हैं।
बुधवार, 7 दिसंबर 2022
Home
Unlabelled
बिहार : क्राइम कंट्रोल में बिहार सरकार नपुंसक : अश्विनी चौबे
बिहार : क्राइम कंट्रोल में बिहार सरकार नपुंसक : अश्विनी चौबे
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें