मधुबनी : लोकतंत्र बचाओ -देश बचाओ रैली की तैयारी की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 दिसंबर 2022

मधुबनी : लोकतंत्र बचाओ -देश बचाओ रैली की तैयारी की बैठक

Cpi-ml-meeting-madhubani
कलुआही/मधुबनी। कलुआही प्रखंड के मंगाटोल बेलाही में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं की बैठक माले जिला कमिटी सदस्य शांति सहनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 फरवरी को पटना में आयोजित  लोकतंत्र बचाओ -देश बचाओ रैली की तैयारी एवं, पार्टी सदस्यता नवीकरण एवं भर्ती और कलुआही प्रखंड अंचल कार्यालय पर आयोजित 28 दिसंबर को धरना प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक को जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण,मोहम्मद जुमराती, राजेंद्र सहनी,राजा राम,राजदेव राम,शितल पासवान, बिनोद साह, मालती पासवान,शिला देवी बगैरह ने संबोधित किया। जबकि लगभग एक सौ पार्टी सदस्यों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: