भविष्य की कार्य योजनाओं की रूपरेखा पर मार्गदर्शन करने का निवेदन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

भविष्य की कार्य योजनाओं की रूपरेखा पर मार्गदर्शन करने का निवेदन किया

Sisil-sah-congress
पटना. आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यकों विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह ने माननीय राज्यसभा सांसद - सह- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष  श्री डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दिया है.मौके पर प्रदेश अल्पसंख्यकों में विशेष कर ईसाई समुदाय को ध्यान देने पर जोर दिया.वहीं माननीय राज्य सभा सांसद - सह- प्रदेश अध्यक्ष से भविष्य की कार्य योजनाओं की रूपरेखा पर मार्गदर्शन करने का निवेदन किया. वहीं विमर्श के दौरान दिशा निर्देश प्राप्त किया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यकों विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह ने कहा कि माननीय  डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह प्रदेश के 34 वें अध्यक्ष है.उन्होंने प्रदेश अध्यक्षों की अघतन सूची जारी किया है.1.मौलाना मजहरुल हक 1921 से 1930 तक, 2.डॉ. राजेंद्र प्रसाद 1931 से 1935 तक, 3.डॉ. श्री कृष्ण सिन्हा 1935 से 1936 तक, (2) डॉ. राजेंद्र प्रसाद 1936 से 1946 तक, 4. प्रो अब्दुल बारी 1946 से 1947 तक, 5. श्री महामाया प्रसाद सिन्हा 1947 से 1948 तक, 6. पंडित प्रजापति मिश्र 1948 से 1950 तक, 7. डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु 1950 से 1952 तक,(6) पंडित प्रजापति मिश्र 1952 से 1953 तक, 8. नंद कुमार सिंह (प्रभारी) 1953 से 1954 तक, (3) कृष्णा सिन्हा 1954 से 1955 तक,  नंद कुमार सिंह 1955 से 1959 तक, 9.अब्दुल कयूम अंसारी 1959  से 1962 तक,10. राजेंद्र मिश्रा 1962 से 1968 तक,11.अनंत प्रसाद शर्मा 1968 से 1971 तक, 12. विद्याकर कवि 1971 से 1973 तक, 13. सीताराम केसरी 1973 से 1977 तक,14. मुंगेरी लाल (प्रभारी) 1977 से 1977 तक,15. केदार पांडेय 1977 से 1980 तक,16. रफीक आलम 1980 से 1983 तक,17. राम शरण प्रसाद सिंह 1983 से 1984 तक, 18. बिंदेश्वरी दुबे 1984 से 1985 तक,19. डूमर लाल बैठा 1985 से 1988 तक, 20. तारिक अनवर 1988 से 1989 तक, 21. जगन्नाथ मिश्र 1989 से 1990 तक, 22. लहटन चौधरी 1990 से 1992 तक, (21) जगन्नाथ मिश्र 1992 से 1992 तक, 23. मो. हिदायतुल्लाह खान 1993 से 1994 तक, 24. सरफराज अहमद 1994 से 1997 तक, (24) सरफराज अहमद 1997 से 1998 तक, 25. सदानंद सिंह 1998 से 2000 तक, 26. चंदन बागची 2000 से 2000 तक, 27. शकील अहमद 2000 से 2003 तक, 28. रामजतन सिन्हा 2003 से 2005 तक, (25) सदानंद सिंह 2005 से 2008 तक, 29. अनिल कुमार शर्मा 2008 से 2010 तक, 30. महबूब अली कैसर 2010 से 2013 तक, 31. अशोक चौधरी 1 अप्रैल 2013 से 27 सितंबर 2017 तक ,32. कौकब कादरी (प्रभारी) 27 सितंबर 2017 से 17 सितंबर 2018 तक, 33. मदन मोहन झा 17 सितंबर 2018 से 5 दिसंबर 2022 तक और 34. अखिलेश प्रसाद सिंह 5 दिसंबर 2022 से जारी

कोई टिप्पणी नहीं: