मधुबनी : दलित-गरीबों के वास आवास के लिये नया कानून लाये सरकार : धीरेन्द्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 दिसंबर 2022

मधुबनी : दलित-गरीबों के वास आवास के लिये नया कानून लाये सरकार : धीरेन्द्र

  • भाकपा माले की 15 फरबरी गाँधीमैदान रैली में हज़ारों लोग मधुबनी से भाग लेंगे
  • 17 जनवरी को जिलास्तरीय कैडर कन्वेंशन होगा

Cpi-ml-demand-law-for-homeless
मधुबनी, 28 दिसंबर 2022।भाकपा माले ज़िला कमिटी की बैठक ज़िला सचिव ध्रुवनारायण कर्ण की अध्यक्षता में माले नगर,लहेरियागंज में हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए माले पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि मधुबनी ज़िला को एकबार फिर लाल झंडा आंदोलन के शिखर पर पहुंचाना है।दलित-गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ गरीब बसाओ आंदोलन भाकपा माले पूरे राज्य में चला रही है।विधानसभा के भीतर माले विधायकों ने मज़बूती से इस सवाल को उठाया कि जो जहां बसे हैं,उनका मुकम्मल सर्वे हो और नया वास आवास कानून सरकार बनाये!भाजपा के खिलाफ व्यापक राजनीतिक सामाजिक गोलबंदी के लिये भाकपा माले का राष्ट्रीय महाधिवेशन 15-20 फरबरी को पटना में हो रहा है।15 फरबरी को लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली गाँधीमैदान में होगी  इस मौके पर बोलते हुए जिला सचिव ध्रुवनारायण कर्ण ने कहा कि मधुबनी ज़िला से बड़ी संख्या में लोग रैली में भाग लेंगे।रैली और महाधिवेशन की तैयारी के लिए 17 जनबरी को मालेनगर के सभा हाल में जिला कैडर सम्मेलन होगा। बैठक को लक्ष्मण राय,उत्तीम पासवान, श्याम पंडित,मदन चंद्र झा,योगनाथ मंडल,विजय कुमार दास,बिशंम्भर कामत, शांति सहनी, कामेश्वर राम, मनीष मिश्रा आदि साथियों ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: