बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश की समाधान यात्रा विदाई यात्रा मे परिवर्तित होगी : मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 जनवरी 2023

बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश की समाधान यात्रा विदाई यात्रा मे परिवर्तित होगी : मोर्चा

morcha-attack-nitish-yatra
पटना 8 जनवरी, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा को विदाई यात्रा बताते हुये कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को सत्ता से बिदा करने का मन बना चुकी है। बिहार मे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध अपने चरम सीमा पर है। युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा जा रहा है। बेरोजगारो की संख्या मे लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है‌। प्रदेश मे अपराध बढ रहा है। सरकार की शराब बंदी नीति फेल है। मोर्चा नेताओं ने आगे कहा कि महागठबंधन की सरकार पुरी तरह से दिशाहीन हो चुकि है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अपने उत्तरदायित्वो का निर्वहन करने मे पुरी तरह से विफल हो चुके है और एक तानाशाह की भाति सत्ता का संचालन कर रहे है जिससे आम जनता का भला होने वाला नही है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा मे आम जनता की भागीदारी शुन्य के बराबर है। यह यात्रा इनकी विदाई यात्रा मे परिवर्तित होगी क्योंकि जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: