बुराड़ी में बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 26 जनवरी 2023

बुराड़ी में बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

Republic-day-in-burari
नई दिल्ली। देशभर में 74वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया है।देश के कोने-कोने में लोगों द्वारा  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देश के गणतंत्र का जश्न अपने अपने तरीके से मनाया। बुराड़ी स्थित शात्री पार्क एक्सटेंशन में  छोटे-छोटे  बच्चों द्वारा शानदार कार्यक्रम कर देश के गणतंत्र को बड़े हर्सोल्लास से मनाया गया साथ ही  अमर वीरों के प्रति श्रधांजलि अर्पित की गयी। देशभक्ति गानों और नृत्य द्वारा लोगों को देश और देश के प्रति प्यार,निष्ठा भाव का पाठ पढ़ाया गया। इस मौके पर प्रधान सर्वेश ठाकुर ने कहा कि ‘यह हमारे लिए गर्व की बात है की हम सब मिलकर देश का 74वां गणतंत्र दिवस  मना रहे हैं।  हम आशा करते हैं कि हम इसी तरह आगे भी  देश के उत्सवों को साथ मिलकर मनाएंगे और सभी मिलकर  प्रेम भाव से रहेंगे’। उप प्रधान अलका शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे  रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्साहित किया। प्रधान सर्वेश ठाकुर. उपप्रधान अलका शर्मा ,आरडब्लूए के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल मनाने के लिए लोगों का धन्यवाद किया।

कोई टिप्पणी नहीं: