कोई सांसद आपको 5 बार से ठग रहा है तो दिक्कत नेता में नहीं आपमें : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 जनवरी 2023

कोई सांसद आपको 5 बार से ठग रहा है तो दिक्कत नेता में नहीं आपमें : प्रशांत किशोर

Jan-suraj-yatra-pk
तुरकौलिया, पूर्वी चंपारण, जन सुराज पदयात्रा के दौरान परसौना गांव में आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आप शिकायत करते हैं कि नेता जितने के बाद हमें नहीं पूछते हैं। आप मुझे बताइए की ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई नेता आपको 5 बार ठग सकता है। नेता आपको नहीं ठग रहा है। आप जनता नेता से ठगाने के लिए बैठे हैं। आज लालू-नीतीश 32 साल और आपके सांसद 5 बार से जीत रहे हैं। आप मुझे बताएं ऐसा कैसे हो सकता है कि आपको वो ठगे भी जा रहे हैं और आप उनको वोट किए भी जा रहे हैं। आपको हाथ जोड़ कर के बोल रहा हूं कि अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मत कीजिए।

कोई टिप्पणी नहीं: