मधुबनी : भाकपा माले के राज्य स्तरीय रैली की तैयारी मधवापुर में हुई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 31 जनवरी 2023

मधुबनी : भाकपा माले के राज्य स्तरीय रैली की तैयारी मधवापुर में हुई

Cpi-ml-meeting-madhwapur
मधवापुर/मधुबनी, 31 जनवरी, मधवापुर प्रखंड अंतर्गत बिहारी गांव के गुलरिया सदाय टोल पर 15 फरवरी को पटना में आयोजित लोकतंत्र बचाओ -देश बचाओ रैली की तैयारी में बिहारी व बलवा पंचायत के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता कन्वेंशन हुआ। मधवापुर प्रखंड माले सचिव कामेश्वर राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता कन्वेंशन को संबोधित करते हुए  भाकपा-माले जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण ने कहा कि भाजपा के फासीवादी हुकूमत ने लोकतंत्र व संबिधान को खतरा में डाल दिया है। मंहगाई बेरोजगारी आसमान छू रही है। देश की सम्पदा को अडानी अंबानी जैसे कारपोरेट पूंजीपतियों के हवाले कर रही है।बास आबास के लिए अलग से कानून बनाने, मनरेगा में दो सौ दिन रोजगार व 600/- रुपए दैनिक मजदूरी शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतरीन ब्यबस्था करने की लड़ाई को मजबूत बनाने और गरीबों को मजबूत बनाने की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए 15 फरवरी को पटना में आयोजित लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली में गांव गांव से चलने की जरूरत है। कार्यकर्ता कन्वेंशन को भाकपा-माले के बेनीपट्टी प्रखंड सचिव श्याम पंडित,हरलाखी प्रखंड माले सचिव मदन चंद्र झा, संतोष कामत,जुड़ी चौपाल,बर्म्हदे्व राम,बाहुर मंडल, भोगी मंडल ,लखींद्र सदाय, बिनोद राम, राजेश सहनी , राम अशीष राम, सुरेश राम,मंदेश्वर राम,जीबछ मंसूरी ने संबोधित किया। जबकि एक सौ से अधिक महिला पुरुष पार्टी सदस्यों व जनता ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: