बिहार : नगालैंड में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 30 जनवरी 2023

बिहार : नगालैंड में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजद

rjd-will-fight-election-in-nagaland
पटना : नगालैंड में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। 27 फरवरी को वहां विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में राजद ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राजद के इस निर्णय को उसके राष्ट्रीय पार्टी बनने की आकांक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। पटना में राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन पार्टी ने नगालैंड चुनाव में छह सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला कर लिया है। श्री रजक ने कहा कि इस सीटों के लिए कैंडिडेट के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। नागालैंड की 60 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी है।

कोई टिप्पणी नहीं: