पटना : महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि द्वारा ध्वजारोहण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 30 जनवरी 2023

पटना : महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि द्वारा ध्वजारोहण

Patna-congress-hoist-flag
पटना .अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हो रहे ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर श्री राहुल गांधी जी के द्वारा जम्मू कश्मीर के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्णय लिया गया. इसी परिपेक्ष में भारत जोड़ो यात्रा में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन द्वारा नेशनल हाॅल कांग्रेस मैदान,कदमकुंआ पटना में ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 75 वें पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर पटना ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 आशुतोष शर्मा, निशांत कारपटने, इबरार रजा, राजीव कुमार मेहता,विमलेश तिवारी, शमीम अख्तर, जय किशन, चंदन चन्द्रवंशी, पवन कुमार, सुदय शर्मा, अभय कुमार जायसवाल, निशांत कुमार, विशाल यादव, राज कुमार आदि उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं: