बिहार : पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 98वीं जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 30 जनवरी 2023

बिहार : पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 98वीं जयंती

Dumar-lal-baitha-anniversery
पटना .पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 98वीं जयंती रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व विधायक लाल बाबू लाल की अध्यक्षता में मनायी गयी. इस अवसर पर स्व0 डुमर लाल बैठा के प्रति  श्रद्धांजलि   अर्पित करते हुए लाल बाबू लाल ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के दलित, अल्पसंख्यक, महिला एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास के लिये कई कार्यक्रम चलाये. आज कृतज्ञ राज्य स्व0 डूमर लाल बैठा के योगदान को स्मरण कर, उनकी स्मृति को नमन करती है. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, अरविन्द लाल रजक, शशि रंजन, उदय शंकर पटेल, राहुल पासवान, मो0 अब्दुल बाकी, सुदय शर्मा, अरविन्द कुमार पासवान, आयुष भगत उमेश प्रसाद सिंह, विपिन झा, दिनेश शंकर दास  आदि कांग्रेसजनों ने स्व0 बैठा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

कोई टिप्पणी नहीं: