बिहार : रामचरित मानस पर विवादास्पद बयान देने वाले शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करे नीतीश - मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

बिहार : रामचरित मानस पर विवादास्पद बयान देने वाले शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करे नीतीश - मोर्चा

upendra-chauhan-morcha
पटना 13 जनवरी, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो एव मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने सयुंक्त बयान जारी कर कहा कि रामचरितमानस पर विवादास्पद एव अमर्यादित बयान देने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अभिलंब मंत्री पद से बर्खास्त करे। रामचरितमानस हिन्दू धर्म का पवित्र ग्रंथ है। भगवान राम के सम्पूर्ण जीवनी का इस पवित्र ग्रंथ मे न केवल वर्णन है बल्कि रामचरितमानस हिन्दूओ की आस्था से जुरा हुआ एक धार्मिक ग्रंथ है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर जी मानसिक रुप से दिवालियापन के शिकार हो चुके है। जिन्हें रामचरितमानस का महत्व नही पता उन्हे शिक्षा मंत्री के पद पर बैठने का कोई अधिकार नही है। वे समाज को तोरने एव हिन्दूओ के भावनाओ पर कुठाराघात करने वाले अपने बयान पर माफी मागे अन्यथा नीतीश जी को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: