मधुबनी : विवाहिता की हत्या:दहेज को लेकर गर्भवती महिला को करते थे प्रताड़ित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 30 जनवरी 2023

मधुबनी : विवाहिता की हत्या:दहेज को लेकर गर्भवती महिला को करते थे प्रताड़ित

  • परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप।

Dowry-murder-madhubani
मधुबनी, शनिवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। मामला जिले के लौकही थाना क्षेत्र के महादेवा गांव का है। जहां परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों के द्वारा लगातार मृतिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसको लेकर मृतिका अपने मायके वाले को भी बताया। जिसके बाद मायके वाले ने अपनी पुत्री को समझाया बुझाया कर ससुराल में संभल कर रहने और अपने पति को समझाने की बात कही। महिला भी अपने पति को बार-बार समझाता रहा कि घर वाले शादी में इतने पैसे खर्च करने के बाद अब उनके पास आपको पैसे देने के लिए अभी कुछ भी नहीं है इसके बावजूद भी पति और ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित करते थे।

कोई टिप्पणी नहीं: