मधुबनी : डीएम ने की मार्तंड महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 31 जनवरी 2023

मधुबनी : डीएम ने की मार्तंड महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

Martand-mahotsav-meeting-madhubani
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने परसा धाम में 11 फरवरी 2023 को पर्यटन विभाग, बिहार सरकार द्वारा वित्त पोषित  संभावित मार्तंड महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित वर्चुअल माध्यम से बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान मार्तंड महोत्सव की अब तक कि तैयारियों का समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस *प्रकार के महोत्सव से जिले के लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। साथ ही* *साथ इस प्रकार के आयोजन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने* हर छोटी बड़ी तैयारियों की बारी बारी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उक्त अवसर पर ऑनलाइन मोड में अनुमंडल पदाधिकारी, झंझारपुर, शैलेश कुमार चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: