चकिया, पूर्वी चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के 96वें दिन की शुरुआत चकिया प्रखंड अंतर्गत हरपुर पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ ब्रह्मस्थान से निकले। आज जन सुराज पदयात्रा पूर्वी चंपारण के बथना, पंडितपुर, सलेमपुर होते हुए मोतिहारी शहर के हवाई अड्डा मैदान में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। प्रशांत अबतक पदयात्रा के माध्यम से लगभग 1200 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और शिवहर में उन्होंने 140 किमी से अधिक की पदयात्रा की। पूर्वी चंपारण में अबतक 500 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। दिन भर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 4 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 5 पंचायत, 9 गांव से गुजरते हुए 16 किमी की पदयात्रा तय करेंगे। इसके साथ ही प्रशांत किशोर स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगे।
गुरुवार, 5 जनवरी 2023
पूर्वी चंपारण के चकिया से कोटवा और पिपराकोठी होते हुए मोतिहारी पहुंचें प्रशांत किशोर।
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें