बलात्कार के जुर्म में आसाराम को उम्रकैद की सजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

बलात्कार के जुर्म में आसाराम को उम्रकैद की सजा

asaram-life-sentence
नयी दिल्ली : आसाराम बापू को आज गांधीनगर सेशन कोर्ट ने एक महिला अनुयायी से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। इस मामले में अदालत ने उसे कल दोषी ठहराया था जिसपर आज मंगलवार को सजा का ऐलान किया। आसाराम बापू पर यह मामला 2013 में दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में यह आरोप लगा कि आसाराम ने 2001 से 2006 के बीच महिला शिष्या से आश्रम में रहने के दौरान कई बार बलात्कार किया। महिला शिष्या ने आसाराम और सात अन्य के खिलाफ बलात्कार और अवैध तरीके से कैद रखने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। आसाराम इस समय बलात्कार के एक दूसरे मामले में राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं। इस मामले का चौंकाने वाला पहलु यह है कि पीड़िता की छोटी बहन के साथ आसाराम के बेटे नारायण साईं पर बलात्कार का आरोप लगा था। इसके बाद नारायण साईं को अप्रैल 2019 सत्र अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: