बिहार : आज सिवान के बरहरिया प्रखंड होते हुए पचरुखी प्रखंड पहुंचेंगे प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

बिहार : आज सिवान के बरहरिया प्रखंड होते हुए पचरुखी प्रखंड पहुंचेंगे प्रशांत किशोर

Prashant-kishore-yatra
जन सुराज पदयात्रा के 135वें दिन की शुरुआत सिवान के सानी बसंतपुर पंचायत के सानी बसंतपुर गांव में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ संग्रामपुर गांव के मध्य विद्यालय से पदयात्रा के लिए निकले। आज जन सुराज पदयात्रा सानी बसंतपुर, सतवार, चौकी हसन, भालुआरा, हरदोबारा, पिपरा, शंभोपुर होते हुए उखाई पंचायत के पूरब पट्टी गांव के उखाई क्रिकेट ग्राउंड स्थित जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। प्रशांत किशोर की पदयात्रा का सिवान में आज आठवां दिन है। वे जिले में 12 से 15 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जायेंगे। उनकी समस्याओं को समझ कर उनका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 5 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 8 पंचायत के 13 गांवों से गुजरते हुए 18.4 किमी की पदयात्रा तय करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: