बिहार : पीठ पर झोला लादकर ट्रेन में मजदूरी करने बिहार का युवा सूरत जा रहा है - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

बिहार : पीठ पर झोला लादकर ट्रेन में मजदूरी करने बिहार का युवा सूरत जा रहा है

  • तो बिहार में विकास का सपना देखना बेकार है: प्रशांत किशोर

Bihar-become-labour-state
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान के पतेजी पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पूरे बिहार में लोग अपने बच्चों को पैदा करते हैं और पाल पोष कर जवान कर, उन्हें मजदूर बना कर काम करने के लिए बाहर भेज देते हैं। पूरे भारत में जहां भी मजदूरों की जरूरत होती है वो बिहार से सौ लड़के पकड़ कर ले जाते हैं। जवान लड़के जब 20-22 साल के हो जाते हैं, जिन्हें आप सभी अपना पेट काट कर, पाल - पोष कर बड़ा करते हैं, वही लड़के पीठ पर झोला ले कर बस में जानवरों की तरह अपना राज्य छोड़ कर दूसरे राज्य काम करने जाते हैं। 10 से 15 हजार रुपयों के लिए 14 घंटे वहाँ काम करते हैं। अपना पेट काट काटते हैं ताकि घर में 6 से 8 हजार रुपए भेज सके जिससे उनकी घर गृहस्थी चल पाए।

कोई टिप्पणी नहीं: