बिहार : आज सिवान के मैरवा प्रखंड से चलकर गुठनी प्रखंड पहुंचें प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023

बिहार : आज सिवान के मैरवा प्रखंड से चलकर गुठनी प्रखंड पहुंचें प्रशांत किशोर

Prashant-kishore-yatra
जन सुराज पदयात्रा के 143वें दिन की शुरुआत सिवान के इंग्लिश पंचायत स्थित मीरा बाबा क्रिकेट मैदान में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ इंग्लिश पंचायत से पदयात्रा के लिए निकले। आज जन सुराज पदयात्रा सेमरा, बिस्वार, पडरी, बेलौर होते हुए गुठनी प्रखंड अंतर्गत बेलौर पंचायत के  अक्तही क्रिकेट ग्राउंड में जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। प्रशांत किशोर की पदयात्रा का सिवान में आज 16वां दिन है। वे जिले में 10 से 15 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे। उनकी समस्याओं को समझ कर उसका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 5 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 6 पंचायत के 17 गांवों से गुजरते हुए 19.5 किमी की पदयात्रा तय करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: