बिहार : जिला से प्रदेश स्तर तक मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर जुटेंगे कांग्रेस जन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 मार्च 2023

बिहार : जिला से प्रदेश स्तर तक मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर जुटेंगे कांग्रेस जन

  • मोदी सरकार के बर्बरतापूर्ण रवैये के खिलाफ कांग्रेस रविवार को जिलों और प्रदेश  में करेगी सत्याग्रह
  • गांधी मूर्ति पर मोदी सरकार के विरोध में सत्याग्रह को जुटेंगे जिले व प्रदेश के कांग्रेस जन

bihar-congress-will-protest-against-modi
पटना. मोदी सरकार की बर्बरतापूर्ण नीतियों एवं लोकतंत्र को समाप्त करने की मंशा के विरोध में दिनांक 26/03/2023 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक गांधी मैदान, पटना में, गांधी मूर्ति के नीचे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि जिस प्रकार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है वो निंदनीय है. कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के साथ द्वेषपूर्ण तरीके से की गई कार्रवाई ने यह बताया कि देश में लोकतंत्र की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा उतारू है. इसी के खिलाफ बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व और सभी वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में एक दिवसीय सत्याग्रह गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे किया जाएगा. साथ ही जिलों में भी  सत्याग्रह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा. सत्याग्रह कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल की नेता अजीत शर्मा सहित तमाम विधायक, सांसद , पूर्व सांसद,  पूर्व विधायक, विधान पार्षद गण, पूर्व पार्षद, एवं सभी वरिष्ठ नेता गण सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी गण, अध्यक्ष गण, एवं कार्यकर्ता गण इस कार्यक्रम में प्रमुखता से भाग लेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: