मधुबनी : अस्पताल का निरीक्षण के बीच भिड़े स्वास्थ्यकर्मी व रोगी कल्याण समिति के सदस्य - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 18 मार्च 2023

मधुबनी : अस्पताल का निरीक्षण के बीच भिड़े स्वास्थ्यकर्मी व रोगी कल्याण समिति के सदस्य

Cs-inspact-hospital
मधुबनी, जिला के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिविल सर्जन मधुबनी औचक निरीक्षण में पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे थे। स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांग को लेकर सिविल सर्जन के पास पहुंचे। सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सीताराम महतो को स्वास्थ्यकर्मी के समस्या को जल्द निदान करने का आश्वासन दिया, साथ ही स्वास्थ्यकर्मी को धरना खत्म करने एवं अपने ड्यूटी पर वापस आने का हिदायत दिया। सिविल सर्जन के बाहर निकलते ही अस्पताल के कैंपस में स्वास्थ्यकर्मी व रोगी कल्याण समिति के सदस्य में बहस व नोकझोंक शुरू हो गया। सिविल सर्जन ने अस्पताल में इस तरह के माहौल को देखकर मीडिया कर्मी को बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक करवाई की जाएगी। वही धरना पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि जब तक प्रभारी के द्वारा मांग को पूरा नही किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: