बिहार : पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल करने पर हुआ डबल मर्डर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 4 मार्च 2023

बिहार : पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल करने पर हुआ डबल मर्डर

mms-cause-double-murder-samastipur
समस्तीपुर : करीब 15 दिन पहले समस्तीपुर में हुए डबल मर्डर कांड के सिलसिले में पुलिस ने विभूतिपुर के पूर्व विधायक के भाई को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। पिछले माह हुए इस हत्याकांड में पूर्व मुखिया और उसके एक सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। समस्तीपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इस हत्याकांड की वजह पूर्व विधायक राम बालक सिंह के एक अश्लील वीडियो को बताया जिसे मृतक पूर्व मुखिया वायरल कर रहा था। जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद के हाथ विभूतिपुर के पूर्व विधायक का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो लग गया था। पूर्व मुखिया इस वीडियो को इलाके में वायरल कर रहा था जिससे गुस्से में आकर पूर्व विधायक के भाई लालबाबू सिंह ने उसकी हत्या करवा दी। हत्याकांड के दौरान पूर्व मुखिया और उसके एक सहयोगी को गोली मार दी गई। पुलिस ने बताया कि शीघ्र ही विभूतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत में उपचुनाव होने वाला था। लेकिन पूर्व मुखिया गांव—गांव पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल कर उनकी क्षवि को डैमेज कर रहा था। इसी से गुस्से में आकर इस हत्याकांड को किराये के शूटर द्वारा अंजाम दिया गया। पूर्व मुखिया और उसके सहयोगी को तब गोली मारी गई जब वे बाइक पर सवार होकर चिमनी की ओर जा रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: