मधुबनी : डीएम ने किया खजौली में औचक निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 16 मार्च 2023

मधुबनी : डीएम ने किया खजौली में औचक निरीक्षण

Madhubani-dm-inspaction
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा  ने खजौली प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बेता काकरघट्टी के औचक निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के साथ साथ नल जल योजना एवं जन वितरण प्रणाली के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पंचायत की सड़कों के संबंध में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को इसे दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनीष कुमार के साथ साथ प्रखंड के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: