बिहार : भोजपुर का मिलेट महोत्सव लोगों में श्री अन्न के प्रति जागरूकता बढ़ायेगा : प्रधानमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 2 मार्च 2023

बिहार : भोजपुर का मिलेट महोत्सव लोगों में श्री अन्न के प्रति जागरूकता बढ़ायेगा : प्रधानमंत्री

Millet-festival
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भोजपुर का मिलेट महोत्सव लोगों में श्री अन्न के प्रति जागरूकता बढ़ायेगा। श्री मोदी ने आगे कहा कि यह लोगों को श्री अन्न को अपने खान-पान में शामिल करने के लिये प्रेरित करेगा। दो दिवसीय मिलेट महोत्सव का आयोजन बिहार के भोजपुर जिले में 28 फरवरी से एक मार्च, 2023 तक किया गया। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है। “भोजपुर का मिलेट महोत्सव श्री अन्न के प्रति लोगों की जागरूकता तो बढ़ाएगा ही, साथ ही इसे खानपान में भी शामिल करने के लिए प्रेरित करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: