मधुबनी : जिले के आयुष आनन्द रेस्ट ऑफ मिथिला जोन के कप्तान बने - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 मार्च 2023

मधुबनी : जिले के आयुष आनन्द रेस्ट ऑफ मिथिला जोन के कप्तान बने

Ayush-anant-mithila-zone-captan
मधुबनी, बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मधुबनी जिला क्रिकेट संघ व बिहार अंडर 19 टीम के कप्तान आयुष आनन्द को रेस्ट ऑफ मिथिला जोन क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। इसकी जानकारी देते हुए राज्य स्तरीय अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि रेस्ट ऑफ मिथिला जोन के 15 सदस्यीय टीम में मधुबनी जिला क्रिकेट टीम से ऑल राउंडर कप्तान आयुष आनन्द,बल्लेवाज रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी उत्कर्ष भाष्कर, संजय यादव,तेज गेंदबाज विकास झा, स्पिन गेंदबाज अरुण पासवान , सुपौल जिला क्रिकेट टीम से तेज गेंदबाज उप कप्तान राजेश सिंह, मुहम्मद इजहार, बल्लेवाज मुहम्मद शमशेर, स्पिन गेंदबाज शिवांशु राजा, शिवहर जिला टीम से विकेटकीपर बल्लेबाज गौरव जोशी, ऑफ स्पिन गेंदबाज कृष्ण कुमार यादव, सीतामढ़ी जिला टीम से बल्लेवाज अनिकेत कुमार,मुकेश शर्मा, मध्यम तेज गेंदबाज अंकेश झा, विपुल कृष्णा को शामिल किया गया है। सीतामढ़ी टीम से बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज रोहित कुमार, शिवहर टीम से बल्लेवाज विनीत रावत, गेंदवाज पुष्कल गौतम,मुकुल कुमार और गजेन्द्र सिंह को सुरक्षित खिलाड़ियों में चयन किया गया है। रेस्ट ऑफ मिथिला जोन क्रिकेट टीम में कप्तान आयुष आनन्द, उप कप्तान राजेश सिंह सहित समस्त टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई देने बालों में मधुबनी जिला संचालन समिति के चेयरमैन ओंकार नाथ झा, संयोजक कालीचरण, राहुल मेहता, अनिल कुमार सोनू, चंदेश्वर मिश्र, पवन झा, संजीब झा, मुराद खान, मिहिर झा, संजय चौधरी, दिलीप सिंह, अजय झा, बिनोद दत्ता, जितेन्द्र किशोर, सर्वेश मिश्र, राजेश कुमार, सुपौल जिला क्रिकेट संघ के सचिव रिंकू सिंह शेखावत, अध्यक्ष राघवेंद्र झा , प्रेम कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं: