नालन्दा : ’उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 मार्च 2023

नालन्दा : ’उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

Nalanda-ddc-anganbadi
नालंदा। नालंदा जिला के अस्थावां प्रखंड क़े कैला पंचायत के बहादीबीघा केंद्र का निरीक्षण श्री वैभव श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त नालन्दा द्वारा किया गया। उप विकास आयुक्त ने बच्चों के सर्वागीण विकास के तहत शारीरिक एवं क्रियात्मक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास एवं रचनात्मक विकास के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में बच्चों के साथ खुद भी प्रतिभाग दिखे। बच्चों ने मुक्त खेल के माध्यम से अलग -अलग समूह में घर, खिलोने, पेड़, क्रम में सजना तथा कई रचनाये कर रहे थे। बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में बने प्रिंट रीच वातावरण के तहत रंगों की पहचान, चित्रों के माध्यम से कहानी सुना रहे थे।  ग्रुविंग पर उभरे अक्षरों पर बच्चो द्वारा अंगुलियों के माध्यम से बताया गया ,यह देखकर उप विकास आयुक्त काफी खुश दिखे। इस मौके पर पूजा किरण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अस्थावां को केंद्र संचालन से काफी खुश दिखे तथा शेष आंगनबाड़ी केंद्रों पर इस तरह की गतिविधियों का संचालन करने का निर्देश भी दिए। जैसा कि विदित है कि आईसीडीएस नालंदा और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से प्रारम्भिक वाल्यवस्था एवम शिक्षा से संबंधित गतिविधियों का सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक एवं सभी प्रखंड से पाँच आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण दिया गया था । जिसमें स्कूल पूर्व शिक्षा में बच्चों के लिए रोचक गतिविधि, प्रार्थना, साफ-सफाई की आदतें, भाषा विकास, छोटे समूह, बड़े समूह में बैठाना, अपना परिचय देना, रंगो की पहचान कराना, माहौल क्रिएट करना जिसमे बच्चे खुद से चीजों को करना सीखे, बालगीत, एवम खाने पीने के चीजों के बारे में बातचीत करना,, खाने से पहले हाथ धोने, मांशपेशियों की गतिविधि, चित्र बनाना, भाषा विकास, मानसिक विकास, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, समाजिक विकास से जुड़े गतिविधियों के अतिरिक्त तमाम महत्त्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में बताया गया था। प्रशिक्षण उपरांत सभी सदस्य दस दिनों का आंगनबाड़ी केंद्रों में अभ्यास कक्षा का संचालन कर रहे थे। अनुसमर्थन के क्रम में उप विकास आयुक्त ने समय-समय पर सेविका का मनोबल बढ़ा रहे थे। अभ्यास कक्षा का अनुसमर्थन के मौके पर महिला पर्येवेक्षिका ज्योति कुमारी, प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार ,चन्दन कुमार प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन पटना से दीनानाथ कुमार सिंहा, मनोज कुमार, शक्ति कुमारी, अर्चना कुमारी ,आरती कुमारी  मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: