बिहार : राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किया जाना लोकतंत्र पर सर्जिकल स्ट्राइक : माले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

बिहार : राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किया जाना लोकतंत्र पर सर्जिकल स्ट्राइक : माले

Sergical-strike-on-democracy-cpi-ml
पटना 24 मार्च, भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द किए जाने की घटना को देश के लोकतंत्र पर गहरा सर्जिकल स्ट्राइक बताया है. उन्होंने कहा कि कल ही कथित मोदी मानहानि मामले में उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी और महज एक दिन बाद आनन-फानन में उनको लोकसभा से अयोग्य घोषित किया जाना किसी सर्जिकल स्ट्राइक से कम नहीं है. यह भारत के लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है. मोदी शासन में देश निरंकुश तानाशाही के बेहद गंभीर दौर से गुजर रहा है. महज मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर लगाने के लिए कई लोगों पर मुकदमे थोप दिए गए हैं. ऐसा दौर इस देश ने कभी नहीं देखा. वक्त है कि इस निरंकुश आपातकाल के खिलाफ पूरा विपक्ष अपनी मजबूत एकजुटता प्रदर्शित करे और साहस के साथ आगे बढ़े तथा देश के लोकतंत्र पर मंडराते अब तक के सबसे गंभीर खतरे का सफलतापूर्वक सामना कर सके.

कोई टिप्पणी नहीं: