बिहार : शराबबंदी से आर्थिक उत्थान का कोई उदाहरण दुनिया में नहीं : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 1 मार्च 2023

बिहार : शराबबंदी से आर्थिक उत्थान का कोई उदाहरण दुनिया में नहीं : प्रशांत किशोर

Alcohal-ban-prashant-kishore
प्रशांत किशोर ने मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान सिवान में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बिहार की सामाजिक और राजनीतिक जीवन का एक मात्र ऐसा व्यक्ति हूँ जो पहले दिन से कह रहा हूँ कि शराबबंदी बिहार के लिए नुकसानदायक है। शराबबंदी को तुरंत हटाया जाना चाहिए। शराबबंदी से पूरी दुनिया में किसी भी समाज का आर्थिक और सामाजिक विकास हुआ हो इसका कोई भी प्रमाण नहीं है। अगर शराबबंदी के जरिए ही सामाजिक और आर्थिक विकास हो सकता था तो दुनिया के दूसरे देश भी इसको लागू करते। बिहार मे शराबबंदी से सरकार को हर साल 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है। बिहार के गाँव में शराब की होम डिलीवरी हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: