बिहार : नीतीश को हत्या की धमकी देना वाला सूरत से गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 22 मार्च 2023

बिहार : नीतीश को हत्या की धमकी देना वाला सूरत से गिरफ्तार

thretening-to-kill-nitish-arrested
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन कर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को बिहार पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से सूरत में छापा मारकर दबोच लिया है। बिहार पुलिस की टीम उसे लेकर पटना के लिए रवाना हो चुकी है। गिरफ्तार शख्स ने दो दिन पहले 20 मार्च को व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री नीतीश को 36 घंटे में बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जानकारी के अनुसार आरोपी शख्स का नाम अंकित बताया जाता है। कॉल रिकार्ड के आधार पर हुई जांच के दौरान पता चला कि धमकी देने वाल गुजरात के लस्काना में छिपा है। इसके बाद बिहार पुलिस ने सूरत क्राइम ब्रांच की मदद से उसे लस्काना से पकड़ लिया। आरोपी की उम्र 28 साल बताई जा रही है। बिहार पुलिस उसे सूरत से ट्रेन के जरिये पटना ला रही है। यहां सचिवालय थाने में उससे पूछताछ की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: