मधुबनी : डीएम ने परिवादियों से मुलाकात कर शिकायतों को सुना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 31 मार्च 2023

मधुबनी : डीएम ने परिवादियों से मुलाकात कर शिकायतों को सुना

Madhubani-dm-janta-darbaar
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले भर से आए परिवादियों से  मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना एवं सबंधित अधिकारियों को  त्वरित निष्पादन का निर्देश भी दिया।। बताते चलें कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर जिलाधिकारी सभी परिवादियों से मुलाकात करते हैं और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं। इस परिप्रेक्ष्य में आज कुल 69 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ आए थे। हमेशा की तरह सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं। वहीं, कई लोग अपनी निजी समस्यायों के निराकरण हेतु भी आए थे। बाबूबरही प्रखंड के तेघरा की रहने वाली रामपतिया देवी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि भूदान में जो जमीन उन्हें प्राप्त हुई थी, उन पर दबंगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। मधेपुर प्रखंड की मैटरस के रहने वाले मोदी चौपाल ने कहा कि उनकी जमीन में से उन्हें उनका हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम के आदर्श नगर कॉलोनी  के रहने वाले उमा शंकर मेहता द्वारा उनकी कॉलोनी में बनाई जा रही सड़क की खामियों की तरफ जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया गया। अंधराठाढ़ी के रहने वाले मोहम्मद यूनुस ने अपने भाई के द्वारा उनके हिस्से की जमीन उन्हें ना देने की शिकायत की। बाबूबरही प्रखंड के सनपताही के वार्ड संख्या 5 की वार्ड पंचायत सदस्य वीणा देवी ने जिलाधिकारी से नल जल योजना में अनियमितता की शिकायत की है। फुलपरास प्रखंड के अमौजा के फरमुद आलम द्वारा आरोप लगाया गया कि दबंगों ने उनके घर पर कब्जा कर लिया है। प्रखंड अंधराठाढ़ी के डेकुआ निवासी विनय कुमार यादव ने शिकायत की है कि साजिश के तहत कुछ लोगों द्वारा उनके घर का विद्युत संबंध विच्छेद करवा दिया गया है। जिससे वे कठिनाई में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा आए हुए सभी परिवादियों से बारी बारी सारी शिकायतें सुनी गई और उनके परिवाद के निवारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं: