मधुबनी : जदयू कार्यालय मे हुआ भीम संवाद-भीम चौपाल कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 मार्च 2023

मधुबनी : जदयू कार्यालय मे हुआ भीम संवाद-भीम चौपाल कार्यक्रम

Bheem-chaupal-madhubani
मधुबनी, आज कर्पूरी सभागार जदयू कार्यालय मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम भीम संवाद-भीम चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कामत ने किया तथा मंच संचालन अहमद हुसैन ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन संजय कुमार झा(मंत्री, जल संसाधन मंत्री विभाग, बिहार सरकार) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कामत ने संजय झा को मिथिला परंपरा अनुसार पाग और दोपट्टा से सम्मानित किया तथा अन्य माननीय का भी सम्मान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भीम राव अंबेडकर के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।अगले 13 अप्रैल के संध्या प्रत्येक पंचायत में दीप प्रज्ज्वलित कर अंबेडकर जी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वक्ताओं की लंबी कतार थी। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में दसई चौधरी पूर्व मंत्री भारत सरकार, डॉ० आलोक कुमार सुमन सांसद, मंगनी लाल मंडल पूर्व सांसद, विनोद कुमार सिंह पूर्व एमएलसी, रमेश ऋषिदेव विधायक, अचमित ऋषिदेव विधायक, मनीष कुमार विधायक, अमन भूषण हजारी विधायक, मीना कामत विधायक, भारती मेहता,मो० अब्दुल कयूम प्रमंडल प्रभारी, संतोष दास पान कार्यक्रम प्रभारी के साथ-साथ राम नरेश चौपाल,संजीव कुमार झा, सोनी कुमारी, केदार भंडारी, प्रखंड अध्यक्ष,प्रभु जी झा,राधाकांत चौधरी,उदय कांत चौधरी,पप्पू पटेल,प्रकोष्ठ अध्यक्ष और प्रदेश कमिटी के सदस्यों सहित रविन्द्र कुमार चौधरी,अविनाश गौड़,राजू साफी,प्रभात रंजन सहित अन्यान्य लोगों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: