बिहार : प्रदेश में किसानों को फसल में हुई नुकसान की भरपाई करे सरकार : मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 21 मार्च 2023

बिहार : प्रदेश में किसानों को फसल में हुई नुकसान की भरपाई करे सरकार : मोर्चा

bihar-morcha-dimand
पटना 21 मार्च,  राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान प्रधान महासचिव नरेश महतो, राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में वज्रपात, वर्षा एवं ओला पड़ने के कारण किसानों को फसल में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। गेहूं की फसल में पानी पड़ने के कारण किसानों को भारी क्षति हुई है। वर्षा एवं ओला पड़ने के कारण किसानों द्वारा खेतों में बोई गई फसल को नुकसान पहुंचने से किसानों को आर्थिक नुकसान का वाहन करना पडेगा । मोर्चा नेताओं ने कहा कि बिन मौसम बरसात होने एवं ओला पड़ने के कारण किसानों को फसल में हुई व्यापक नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार के स्तर से प्रदेश के सभी किसानों को उचित मुआवजा की राशि प्रदान करें ताकि किसानों को फसल मे हुई आर्थिक क्षति को कम किया जा सके।  सामाजिक न्याय मोर्चा इस गंभीर मुद्दे पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग करता है कि प्रकार प्रदेश के किसानों के हित में जल्द ही इस दिशा में कारगर कदम उठाया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: