मधुबनी : उपभोक्ता अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अप्रैल 2023

मधुबनी : उपभोक्ता अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Woekshop-on-consumer-rights-madhubani
मधुबनी, जिला विकास ग्रामीण अभिकरण, मधुबनी के सभाकक्ष में भारतीय मानक ब्यूरो के पटना शाखा कार्यालय के तत्वावधान में जिला स्तर के अधिकारियों के लिए बी आई एस गतिविधियां, ई बी आई एस, उपभोक्ता अधिकार एवं हॉल मार्किंग पर जागरूकता / संवेदीकरण पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो से आम उपभोक्ताओं को होने वाले फायदों के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं के कारण जीवन प्रत्याशा पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तार पूर्वक व्याख्या की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: